फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three and a half million ivermectin pills reached Almora

अल्मोड़ा पहुंची तीन लाख से अधिक आइवरमेक्टिन दवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Three and a half million ivermectin pills reached Almora
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए प्रत्येक परिवार के हर व्यक्ति को आइवरमेक्टिन दवाइयां खिलाई जाएंगी। बीएलओ के माध्यम से घर-घर आइवरमेक्टिन की गोलियां बांटी जाएंगी। पहले चरण में अल्मोड़ा जिले के लिए 3,50,400 गोलियां पहुंच गई हैं। प्रत्येक बीएलओ को घर-घर बांटने के लिए 400-400 गोलियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से हर व्यक्ति को आइवरमेक्टिन दवा खिलाने की योजना बनाई गई है। संक्रमण को मात देने के लिए उम्र सीमा के साथ दवा का तीन दिनों का कोर्स रखा गया है। अल्मोड़ा में इसके लिए बीएलओ को घर-घर जाकर हर परिवार को दवा पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए अल्मोड़ा में पहले चरण की गोलियां पहुंच गई हैं। सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि सभी 11 तहसीलों समेत जिले की 876 बीएलओ को 400-400 गोलियां उपलब्ध करा दी गई हैं। उनके माध्यम से घर-घर दवा पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

उम्र के आधार पर ही किया जाएगा कोर्स
अल्मोड़ा। विशेषज्ञों के अनुसार 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोग तीन दिनों तक एक सुबह और एक शाम यानी छह गोलियों का कोर्स करेंगे। 10 से 15 साल की उम्र के बच्चे तीन दिनों तक एक-एक गोली खाएंगे। जबकि दो से 10 वर्ष की उम्र के बच्चों को दवा देने के लिए डॉक्टर का परामर्श जरूरी होगा। दो साल से कम उम्र के शिशु, लीवर संबंधित मरीज, गर्भवती और स्तनपात कराने वाली महिलाएं इसका सेवन नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed