{"_id":"5873c3244f1c1b5e2aba8d0a","slug":"this-year-46-new-three-in-law-will-bsnl-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल इस साल लगाएगा 46 नए थ्री-जी टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल इस साल लगाएगा 46 नए थ्री-जी टावर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल अल्मोड़ा एसएसए क्षेत्र के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में बीएसएनएल 46 नए थ्री-जी मोबाइल टावर लगाएगा। इसके बाद चारों जिलों के सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय थ्री-जी नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। वर्तमान में नेपाल सीमा से लगे कुछ गांवों को छोड़कर चारों जिलों के ग्रामीण इलाके भी टू-जी मोबाइल नेटवर्क से कवर हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एके गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में एसएसए क्षेत्र के चारों जिलों में कुल 227 टू-जी मोबाइल टावर हैं, जबकि थ्री-जी मोबाइल नेटवर्क के विस्तार का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक चारों जिलों में लगभग 50 थ्री-जी मोबाइल टावर काम कर रहे हैं। इस समय सभी जिला मुख्यालयों के अलावा कुछ तहसील मुख्यालयों में थ्री-जी नेटवर्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 2017-18 में चारों जिलों में 46 थ्री-जी टावर लगाए जाएंगे। इसके बाद जिले के सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय सहित बड़ा इलाका थ्री-जी नेटवर्क से जुड़ जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि नेपाल सीमा से लगे कुछ गांवों को छोड़कर चारों जिलों का पूरा ग्रामीण इलाका टू-जी नेटवर्क से कवर है। मालूम हो कि चारों जिलों के पूरे ग्रामीण इलाकों में बीएसएनएल के मोबाइल कनेक्शन अधिक हैं।
विज्ञापन