फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   This time the effigies of Ravana family will not roam the city

दशहरा पर अल्मोड़ा में इस बार सिर्फ रावण का पुतला जलेगा, दर्शक नहीं रहेंगे मौजूद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
This time the effigies of Ravana family will not roam the city
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के कारण अल्मोड़ा में कई दशकों बाद इस बार न तो रावण दरबार के पुतलों का जुलूस निकलेगा और न ही पुतलों का सामूहिक दहन हो पाएगा। इस बार सिर्फ रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है जिसे दशहरा पर्व के दिन माल रोड में टैक्सी स्टैंड के पास जलाया जाएगा।
विज्ञापन

रावण के पुतले को जलाने के इस कार्यक्रम में दशहरा समिति के पदाधिकारियों को ही जाने की अनुमति मिलेगी।
बीते दिनों प्रशासन के अधिकारियों और दशहरा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक में यह तय हुआ कि कोरोना के चलते इस बार दशहरा महोत्सव सूक्ष्म रूप से आयोजित किया जाएगा। जिसमें केवल नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा पुतला दहन स्थल पर ही रावण का पुतला तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते इस साल पुतला दहन कार्यक्रम टैक्सी स्टैंड के सामने खाली स्थान पर शाम छह बजे से किया जाएगा। पुतला दहन के दिन राम डोले के साथ 50 पदाधिकारी ही जुलूस में शामिल होंगे। जिनके नाम दशहरा महोत्सव समिति द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, उपजिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला दहन के दौरान आतिशबाजी नहीं की जाएगी। पुतला दहन स्थल पर दशहरा समिति के पदाधिकारियों के अतिरिक्त अन्य बाहरी लोगों और दर्शकों का जाना वर्जित होगा। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा का दशहरा पर्व प्रसिद्ध है। अन्य वर्षों में अल्मोड़ा में दशहरा पर्व के मौके पर रावण परिवार के करीब डेढ़ दर्जन राक्षसों के पुतले तैयार किए जाते थे।

दशहरे के दिन नगर में इन पुतलों की शोभायात्रा निकलती थी। जिन्हें देखने पूरा शहर उमड़ पड़ता था। शाम को स्थानीय स्टेडियम में भव्य आतिशबाजी के बीच हजारों लोगों की मौजूदगी में पुतलों का दहन किया जाता था। इस मौके पर स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते थे पर इस बार सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed