फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ther are no anti rabies injuction in the hospital

जिला अस्पताल में नहीं मिल रहे एंटी रेबीज के इंजेक्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
ther are no anti rabies injuction in the hospital
जिला अस्पताल में इलाज को पहुंचे मरीज। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को बाजार से एंटी रेबीज इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं। बंदर और कुत्ते 18 दिन में 75 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले 18 दिन में बंदर के काटे 15 और कुत्तों के काटे 60 मामले आ चुके हैं। जबकि एक बिल्ली के काटने का मामला है लेकिन अस्पताल पहुंचने वाले इन लोगों को काफी दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को बाजार से महंगे दाम में इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर अधिकतर लोग बगैर इंजेक्शन लगाए लौट रहे हैं। जुलाई प्रथम हफ्ते मंगाए गए 50 एंटी रेबीज के इंजेक्शन तीन चार दिन में ही खत्म हो गए थे। इधर लोगों का कहना है कि हर दिन कुत्ते लोगों को काट लेते हैं लेकिन पालिका और प्रशासन इन कुत्तों से निजात दिलाने में नाकाम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के स्टोर प्रभारी बीडी साह ने बताया कि एंटी रेबीज इंजेक्शन एक हफ्ते पहले खत्म हो गए हैं। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि एंटी रेबीज के इंजेक्शन जल्द मंगा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed