फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thept in Nawali

लॉकडाउन के दौरान बंद पड़े मकान में चोरों ने बोला धावा, कीमती मशीन चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thept in Nawali
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती नावली गांव में लॉकडाउन के दौरान बंद पड़े भवन में चोरों ने धावा बोल दिया। अंदर रखे सामान को चोर ले गए। इधर, दिल्ली से लौटने के बाद गृहस्वामी को जब चोरी की घटना का पता चला तो उन्होंने मामले में राजस्व पुलिस में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि नावली गांव में संजीव बिष्ट कई सालों से जड़ी-बूटी का उत्पादन कर व्यवसाय भी करते हैं। मार्च में वह व्यापार के सिलसिले में दिल्ली गए और लॉकडाउन में वहीं फंस गए। आरोप हैं कि इसी दौरान चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर वहां धावा बोल दिया। इधर दो दिन पूर्व जब गृहस्वामी घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। संजय ने क्षेत्र के आरएसआई के पास चोरी की लिखित तहरीर दी। बताया कि घर से करीब ढाई लाख की मशीनों समेत अन्य सामान चुराया गया है। सीसीटीवी तोड़ने के बाद चोरी की गई है। इधर नायब तहसीलदार दलीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरएसआई को मौके पर भेजकर मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed