फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Theft from three shops in the main market in a single night

मुख्य बाजार में एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़, हजारों की नगदी पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Theft from three shops in the main market in a single night
अल्मोड़ा। सोमवार रात में नगर के मुख्य बाजार में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों के ताले तोड़ करीब 28 हजार से अधिक की नगदी पार कर ली। दुकान से अन्य सामग्री भी चोरी हुई है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने लोहे के शेर, नंदा देवी बाजार और कचहरी बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने कचहरी बाजार में जगदीश चंद्र जोशी के जनरल स्टोर में ताला काट दिया।
विज्ञापन

दुकान स्वामी ने बताया कि उनके गल्ले से 25 हजार रुपये चोरी हुए हैं। लोहे के शेर के समीप राजेश भट्ट की परचून की दुकान का ताला तोड़ पुराने गल्ले को दुकान से बाहर फेंक दिया और दुकान से तीन हजार रुपये चुरा लिए। नंदा देवी स्थित दिनेश लाल साह की दुकान का ताला तोड़ चोरों ने पूरी दुकान खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में नगदी चोरी होने की कोई सूचना नहीं है। तीनों दुकान में कुछ खाद्य सामग्री भी चोरी हुई है। मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed