{"_id":"6509e8d072af9c44cd073c21","slug":"the-youth-decided-to-improve-the-road-themselves-almora-news-c-232-1-alm1001-3137-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विभाग ने नहीं सुनी तो युवाओं ने खुद सड़क सुधारने की ठानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विभाग ने नहीं सुनी तो युवाओं ने खुद सड़क सुधारने की ठानी
Wed, 20 Sep 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सल्ट में जमरिया गांव को जोड़ने वाली सड़क सुधारने के काम में जुटे गांव के युवा। संवाद
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के जमरिया गांव को जोड़ने वाली बदहाल सड़क विभाग ने नहीं सुधारी तो यहां के युवाओं ने खुद सड़क सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया। युवाओं ने लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए सड़क पर बने गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी उठाई है और वे इसमें जुटे हैं।
जमरिया गांव को जोड़ने वाली डेढ़ किमी सड़क पर तीन वर्ष पूर्व डामरीकरण हुआ था। गुणवत्ता ठीक न होने से सड़क कुछ ही समय में बदहाल हो गई और इसमें गड्ढे हो गए। जगह-जगह सुरक्षा दीवार ढहने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग के बाद भी जिम्मेदार विभाग ने नहीं सुना और लोग खतरे के बीच सफर करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए युवाओं को आगे आना पड़ा।
गांव के युवा इन दिनों खुद सड़क के गड्ढे भरते हुए सरकारी मशीनरी को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। मुकेश सुंदरियाल, संजीव डोवरीयाल, मुकेश भदोला, संदीप परोडिया, लोकेश परोडिया, पंचम सिंह रावत सहित अन्य युवा सड़क सुधारीकरण कार्य में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
मलबा आने से बंद होती है सड़क, खोलते हैं युवा
मौलेखाल। आपदाकाल में सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। पहाड़ी से मलबा गिरने से इस मानसून में सड़क आए दिन बंद हो रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसे में युवा सड़क पर गिरे मलबे को खुद हटाकर आवाजाही सुचारू कराने काम कर रहे हैं। संवाद