{"_id":"5a3558ec4f1c1b69678c24f0","slug":"the-tribute-to-martyrs-while-remembering-martyrdom","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादत को याद करते हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत को याद करते हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
विजय दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अल्मोड़ा की ओर से शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र में विजय दिवस की 46वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों और एनसीसी कैडेटों ने जवानों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान 13 सिख रेजिमेंट ने शहीदों को बिगुल ध्वनि के साथ सलामी भी दी।
विज्ञापन
अवकाश प्राप्त कर्नल और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरपी जोशी ने बताया कि आज ही के दिन दिसंबर 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश में लड़ाई लड़ी गई थी। तब भारतीय फौज ने 14 दिनों के भीषण युद्ध के दौरान पाकिस्तान फौज को पराजित किया था। युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और इस दौरान कई वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति भी दी और तब बांग्लादेश का उदय हुआ। इसलिए इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों और एनसीसी कैडेटों ने जवानों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जबकि 13 सिख रेजिमेंट ने शहीदों को बिगुल ध्वनि के साथ सलामी दी। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने देश भक्ति के बारे में विचार रखे और 1971 की लड़ाई में वीर शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
उन्होंने भारत पाक युद्ध एवं अन्य युद्धों में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सूबेदार मेजर भगवत सिंह, जिलाधिकारी ईवा आशीष, एसएसपी पी रेणुका देवी, एसडीएम विवेक रॉय, डा. जेसी दुर्गापाल, पीजी गोस्वामी, 13 सिख के अधिकारी और जवान, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां, एनसीसी कैडिटों के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।