फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The tire of a private bus carrying 21 people burst in Salt

Uttarakhand: सल्ट में 21 लोगों से भरी निजी बस का टायर फटा, हादसा बचा; रामनगर जा रहा था आदर्श कंपनी का वाहन

Mon, 11 Nov 2024 02:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Nov 2024 02:00 PM IST
सार

भीताकोट से रामनगर जा रही आदर्श कंपनी की एक निजी बस का टायर बैलाढहिया के पास फट गया। बस में 19 सवारियों समेत 21 लोग सवार थे। टायर फटते ही धमाका होते ही अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ। 

विज्ञापन
The tire of a private bus carrying 21 people burst in Salt
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सल्ट क्षेत्र में रविवार की सुबह एक और बड़ा हादसा बच गया। भीताकोट से रामनगर जा रही आदर्श कंपनी की एक निजी बस का टायर बैलाढहिया के पास फट गया। बस में 19 सवारियों समेत 21 लोग सवार थे। टायर फटते ही धमाका होते ही अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ। करीब एक घंटे बाद टायर बदलकर बस को रवाना किया गया।

विज्ञापन

सल्ट क्षेत्र में आदर्श कंपनी की एक बस संख्या यूए- 12--6820 सवारियां लेकर रामनगर जा रही थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही बस बैलाढहिया के पास पहुंची तो तेज धमाके के साथ उसका एक पिछला टायर फट गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक गई और लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर तक तो लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ। आसपास स्थित दुकानों और ढाबों पर बैठे लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। बाद में टायर बदल कर बस को गंतव्य की ओर भेजा गया। बस में सवार यात्री जीवन सिंह ने बताया कि धमाका इतनी जोर से हुआ कि एक बार तो उन्हें दुर्घटना का अंदेशा हुआ और वे बुरी तरह डर गए।

विज्ञापन

चार नवंबर को हुए बस हादसे में मारे गए थे 36 लोग
सल्ट के मरचूला में कूपी बैंड के पास चार नवंबर को एक बस खाई में गिर गई थी। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी और 27 लोग घायल हो गए थे। तब से इस क्षेत्र के लोग बसों में यात्रा करने को लेकर अभी तक सामान्य नहीं हो पाए हैं। दुर्घटना का अंदेशा उन्हें अब तक भयभीत किए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed