फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The roads in Almora are in a terrible condition due to continuous leaks in the drinking water pipeline

Uttarakhand News: पेयजल लाइन में लगातार लीकेज होने से सड़कों का हाल बेहाल, विभाग मौन

Sun, 28 Dec 2025 05:23 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 28 Dec 2025 05:23 PM IST
सार

अल्मोड़ा नगर में पेयजल लाइनों से पानी लीकेज की समस्या गंभीर बनी हुई है। लाइनें लीकेज होने से हर रोज सड़कों पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इससे नगर की सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन
The roads in Almora are in a terrible condition due to continuous leaks in the drinking water pipeline
अल्मोड़ा नगर में जिला अस्पताल के पास सड़क बहता पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा नगर में पेयजल लाइनों से पानी लीकेज की समस्या गंभीर बनी हुई है। लाइनें लीकेज होने से हर रोज सड़कों पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इससे नगर की सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। पेयजल लीकेज के कारण सड़क पर बने गड्ढों पर कई दो-पहिया वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। नगरवासी लंबे समय से लीकेज पानी को ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। बावजूद विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन

 

अल्मोड़ा नगर के माल रोड और आंतरिक रास्तों पर लंबे समय से पेयजल लाइनों से पानी के लीकेज होने की समस्या बनी हुई है। यहां सड़कों पर हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसके बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। हर रोज पानी बहने से नगर के सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानी हो रही है। माल रोड स्थित चौघानपाटा में पाइप लाइन में बने लीकेज के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है। जिला अस्पताल के पास भी लोगों के घरों को जोड़ने वाली जल संस्थान की लाइन लीकेज हैं। यहां पर प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बहता है। इससे मरीजों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। नगरवासी लंबे समय से लीकेज पानी को ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा चौघानपाटा के पास भी लंबे समय से पेयजल लीक हो रहा है।

विज्ञापन
 

मरीजों को हो रही परेशान
 

अल्मोड़ा । जिला अस्पताल के पास सड़क पर लगातार पानी बहने के कारण मरीज और उनके परिजन अस्पताल तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। गीली और फिसलन वाली सड़क से बुजुर्गों, बीमार लोगों और गर्भवतियों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र नालियों की मरम्मत और सड़क की सुधार की मांग की है, ताकि मरीज सुरक्षित और आसानी से अस्पताल तक पहुंच सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बोले व्यापारी-
 

नगर में एक तरफ पेयजल संकट बना रहता है। वहीं दूसरी तरफ हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर प्रतिदिन बहने वाले पानी को लेकर सुध लेने वाला कोई नहीं है।-हिमांशु कांडपाल, जिला महामंत्री देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा

 

जिला अस्पताल के पास प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बहता है। इससे सड़क खराब हो रही है। अस्पताल सहित बाजार को आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी होती है।-मनोज शाह, व्यापारी, अल्मोड़ा


 

पानी लीकेज की सूचना नहीं मिली है। संबंधित जेई से वार्ता कर पानी लीकेज नलों का निरीक्षण कराया जाएगा। लीकेज पानी को जल्द ठीक किया जाएगा।-नीरज तिवारी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान अल्मोड़ा



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed