Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Badrinath temple in Malla Dhaneta will undergo beautification at a cost of 10 lakh.

Almora News: 10 लाख की लागत से होगा मल्ला धनेटा के बदरीनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण

Tue, 10 Nov 2026 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 10 Nov 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
The Badrinath temple in Malla Dhaneta will undergo beautification at a cost of 10 lakh.
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। मल्ला धनेटा गांव के बदरीनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। क्षेत्रीय विधायक महेश जीना के प्रयासों से मिली इस सौगात पर ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के सदस्य केडी ध्यानी ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर के प्रति क्षेत्र के लोगों में गहरी आस्था है। यहां स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही शहरी क्षेत्रों से भी लोग मन्नत मांगने पहुंचते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इसके सौंदर्यीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी। मंदिर परिसर का विकास होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। धनराशि स्वीकृत होने पर श्री बदरीनाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र ध्यानी, सतीश चंद्र, नंद किशोर, भैरव दत्त, एनवी ध्यानी, केशव दत्त, शिवदत्त ध्यानी, ख्याली दत्त, कैलाश चंद्र सहित समस्त ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री और विधायक महेश जीना का आभार जताया।
विज्ञापन

चार लाख से छात्र-छात्राओं को मिली रैंप की सौगात

अल्मोड़ा। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान अल्मोड़ा में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए चार लाख रुपये से रैंप का निर्माण हुआ। विधायक निधि से अस्तित्व में आए रैंप से विद्यार्थियों के एक अब एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देने को वर्ष 1987 में धार की तूनी के समीप पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित किया गया। वर्तमान में नगर सहित जिले के ताकुला, लमगड़ा, बसौली, सोमेश्वर और हवालबाग आदि क्षेत्रों के 255 छात्र-छात्राएं यहां विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अच्छी खबर है कि विद्यार्थियों की सुविधाओं का विस्तार करते हुए यहां आईटी संकाय से एडमिन ब्लॉक तक रैंप का निर्माण किया गया है। इस पहल से दिव्यांग विद्यार्थियों को काफी राहत पहुंचेगी। इसके साथ ही रैंप के ऊपर टिन शेड भी लगाई गई है। इससे बारिश के दौरान छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेेगा। चार लाख रुपये की विधायक निधि से रैंप का निर्माण होने से विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान है। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य रेखा असवाल ने बताया कि विधायक निधि से तैयार रैंप से संस्थान के विद्यार्थियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं रैंप के ऊपर टिन शेड भी लगाई गई है। इससे बारिश के दौरान भी विद्यार्थियों की आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed