{"_id":"6af34966db0c88627d0e104b","slug":"hotel-and-homestay-operators-should-be-granted-relief-on-registration-fees-himanshu-upadhyay-almora-news-c-232-1-alm1019-150880-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल-होमस्टे कारोबारियों को पंजीकरण शुल्क में मिले राहत: हिमांशु उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल-होमस्टे कारोबारियों को पंजीकरण शुल्क में मिले राहत: हिमांशु उपाध्याय
Tue, 10 Nov 2026 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) । होटल एसोसिएशन रानीखेत के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन व्यवसाय की अहम भूमिका है। प्रदेश के हजारों परिवार होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट एवं अन्य पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों की समस्याओं को समझते हुए सरकार को उनके हित में व्यावहारिक निर्णय लेने चाहिए।
उन्होंने कहा कि होटल एवं होमस्टे के पंजीकरण तथा प्रत्येक पांच वर्ष में नवीनीकरण की व्यवस्था के तहत निर्धारित शुल्क को लेकर छोटे और मध्यम कारोबारियों को राहत दी जानी चाहिए। पंजीकरण प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और व्यवसायियों के अनुकूल होनी चाहिए।
उपाध्याय ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। छोटे होटल संचालकों और होमस्टे व्यवसायियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने की मांग की, ताकि पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिल सके।