फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The police could not expose robberies Someshwar

चोरियों का सोमेश्वर पुलिस नहीं कर सकी पर्दाफाश

Mon, 20 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोमेश्वर अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो सोमेश्वर अल्मोड़ा Updated Mon, 20 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत अर्जुनराठ और मल्लाखोली गांव में हुई चोरियों का पुलिस अब तक पर्दाफाश नहीं कर सकी है। चोरों ने इन दोनों गांवों में आठ घरों के ताले तोड़कर साठ हजार से अधिक नगदी, लैपटॉप, सोने की अंगूठी समेत अन्य सामान चुरा लिया था। पर सोमेश्वर थाना पुलिस अब तक चोरों का सुराग लगाने में असफल साबित हुई है।
विज्ञापन


अर्जुनराठ गांव में आठ फरवरी की रात चोरों ने जानकी बोरा के घर का ताला तोड़ आठ सौ रुपए चुराए थे। इसी रात चोरों ने उनके जेठ महेश बोरा के अलावा ग्रामीण भुवन सिंह बोरा और दीवान सिंह बोरा के घरों के ताले भी तोड़े और सामान बिखरा दिया था। हालांकि इन लोगों के घरों से कोई सामान चोरी होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


चोरों ने फिर 10 फरवरी की रात अर्जुनराठ गांव में चोरी की। यहां ग्रामीण मंगल सिंह के घर का ताला तोड़कर 60 हजार की नगदी, पौना तोले वजनी सोने की अंगूठी चुराई गई। तारा देवी के घर का ताला तोड़ सामान बिखरा दिया था। वहीं मल्लाखोली गांव में प्रेम सिंह के घर का ताला तोड़कर लैपटॉप चुराया था, जबकि एक अन्य ग्रामीण शंकर सिंह के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरी की इन घटनाओं से अर्जुनराठ और मल्लाखोली गांव के ग्रामीणों में भय पनप रहा है। काफी समय बाद भी सोमेश्वर थाना पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed