फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The mission also reviewed the state of livelihood project

आजीविका परियोजना के राज्य मिशन ने की समीक्षा

Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के मुख्य प्रबंधक डॉ. नवीन आनंद ने व्यवसाय बढ़ाने को नई तकनीकों के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्पादक समूहों की योजनाओं को धरातल पर उतारने को हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


डॉ. आनंद ने रविवार को हवालबाग ब्लॉक में गठित उत्पादक समूहों की समीक्षा की। कहा कि बेहतर प्रबंधन, कुशल नेतृत्व, नई तकनीक अपना कर उत्पादक समूह अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। ग्रामीणों की आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से ही आजीविका परियोजना संचालित की गई है।
विज्ञापन


 उन्होंने विकास के लिए सहकारिता की भावना से काम करने का आह्वान किया। राज्य परियोजना के तकनीकी प्रबंधक मनोज रावत सदस्यों को मवेशियों के बीमा की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सभी पशुओं का अनिवार्य रूप से बीमा कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रास संस्था के प्रकाश पाठक ने ब्लॉक में सहकारिता अधिनियम के तहत गठित छह आजीविका संघों की प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में 306 समूहों के जरिए 3162 सदस्यों को उत्पादक गतिविधियों से जोड़ा गया है। समूह सदस्यों ने संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।



इस मौके पर सहायक प्रबंधक मार्केट मुकेश रावत, ग्रास संस्था के निदेशक गोपाल सिंह चौहान, दिनेश जोशी, तेज सिंह रावत, डॉ. रवि खुल्बे, पंकज चौहान, दीपा सिराड़ी, पंकज बिष्ट, पुष्पा मेहरा, शिवराज बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed