फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The main pump ran out of petrol, adding to the problems of motorists.

Almora News: मुख्य पंप में पेट्रोल खत्म होने से बढ़ी वाहन चालकों की परेशानी

Thu, 23 Oct 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The main pump ran out of petrol, adding to the problems of motorists.
बागेश्वर। दिवाली के अवकाश का असर पेट्रोल की सप्लाई पर भी दिखा। नगर के मुख्य पंप पर पेट्रोल समाप्त होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को नगर के बाहर के पंपों पर जाकर ईधन भरवाना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही नगर के माल रोड स्थित मुख्य पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की किल्लत थी। पंप के बाहर पेट्रोल समाप्त का बोर्ड टंगा था। ईधन भरवाने आए वाहन चालकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। लोगों ने नगर के बाहर द्यांगण, कांडा रोड, आरे, बिलौना के पंपों से पेट्रोल भराया। माल रोड का पेट्र्रोल पंप नगर के बीचोंबीच स्थित होने से अधिकांश लोग इसी पंप से ईधन भरवाते हैं। पंप में तेल समाप्त होने के बाद काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि डिपो में अवकाश के चलते पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बाधित थी। जिले के लिए 9000 लीटर पेट्रोल और 3000 लीटर डीजल आ चुका है। शुक्रवार को मुख्य पंप पर ईधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed