फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The lack of doctors

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला मुख्यालय के अस्पताल

Sun, 26 Feb 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 26 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
The lack of doctors
अस्पताल - फोटो : amar ujala

अल्मोड़ा। नगर के जिला, महिला अस्पताल में इन दिनों डॉक्टरों की काफी कमी चल रही है। जिला अस्पताल में फिजीशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन, स्थायी इमरजेंसी डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं हैं। वहीं महिला अस्पताल में भी एनेस्थेटिक, कुछ विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद लंबे समय से खाली हैं। इस स्थिति के चलते रोगियों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। हालत यह है कि जिला मुख्यालय के अस्पताल भी रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। 

विज्ञापन


नगर के बीचों बीच स्थित जिला, महिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 400 से अधिक मरीज आते हैं। दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों से भी कई बार मरीज अल्मोड़ा के अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल खाली हैं। जिला अस्पताल में फिजीशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन, जनरल सर्जन, स्थायी इमरजेंसी डॉक्टर नहीं हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर महिला अस्पताल में एनेस्थेटिक का पद लंबे समय से खाली है। महिला अस्पताल में भी पांच विशेषज्ञ पदों के सापेक्ष चार खाली हैं। हालांकि इनमें तीन पदों पर संविदा डॉक्टर काम कर रहे हैं। जिले के तमाम अन्य अस्पतालों में भी डॉक्टरों के पद खाली हैं। ब्लॉक मुख्यालयों में स्थित कई अस्पतालों में भी डॉक्टर तैनात नहीं हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए जिला स्तर के अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कई बार इन मरीजों को जिला मुख्यालय से भी आगे के लिए रेफर कर दिया जाता है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर कई बार विभिन्न जनसंगठनों ने आंदोलन भी किए लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल सका। सीएमओ डॉ. आरसी पंत का कहना है कि जिला और महिला अस्पताल समेत सभी अस्पतालों में डॉक्टरों के खाली पदों के बारे में निदेशालय को समय-समय पर सूचना दी जाती है। नियुक्तियां निदेशालय स्तर से ही होती हैं। डॉक्टरों की नियुक्ति होने पर खाली पदों पर तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed