फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The joy of the coming of Lord Jesus celebrated with simplicity

सादगी से मनाई प्रभु यीशु के आने की खुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The joy of the coming of Lord Jesus celebrated with simplicity
क्रिसमस पर अल्मोड़ा स्थित बडन मेमोरियल चर्च में हुए कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में क्रिसमस सादगी के साथ मनाया गया। नगर के बडन मेमोरियल चर्च में आयोजित विशेष सामूहिक प्रार्थना सभा में सीमित संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कई लोग घरों से ही ऑनलाइन जुड़कर प्रार्थना सभा में शामिल हुए। क्रिसमस पर दोपहर भोज, क्रिसमस प्ले, ड्रामा आदि कार्यक्रम भी नहीं हुए।
विज्ञापन

जिला चर्च अधीक्षक रोबिनसन दास और सहायक पादरी संजीव एस मसीह ने कोरोना के खात्मे और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। पादरी ने प्रभु यीशु के संदेश सुनाए। उन्होंने लोगों से प्रभु यीशु से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। क्रिसमस पर चर्च में हर साल लोगों की भीड़ रहती थी लेकिन इस बार कोरोना के चलते कम लोग प्रार्थना के लिए पहुंचे। कोविड-19 संक्रमण के कारण इस बार क्रिसमस पर चर्च में बाहरी स्थानों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी, जिससे बाहरी लोग प्रार्थना सभा में हिस्सा नहीं ले सके। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में पहुंचने से परहेज किया।
विज्ञापन

घर-घर जाकर बधाई देने से किया परहेज
अल्मोड़ा। क्रिसमस पर्व पर सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग चर्च में प्रार्थना करने और मोमबत्तियां जलाने के लिए आते हैं। यहां मेला जैसा माहौल रहता था लेकिन इस बार क्रिसमस सादगी से मनाया गया। ईसाई समुदाय के कई लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर भी बधाई देने से परहेज किया। घर से ही फोन करके या सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 का खौफ क्रिसमस पर्व पर भी पड़ा है। कोरोना ने क्रिसमस की उमंग और उत्साह पर खलल डाला है। बच्चे खुलकर क्रिसमस नहीं मना पाए। - सुनील सिंह, अल्मोड़ा

पिछले कई वर्षों से चर्च में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेते आया हूं। इस बार चर्च में सादगी के साथ प्रार्थना सभा हुई। इस बार बच्चों में भी मायूसी देखी गई। - जीवन सिंह, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा स्थित बडन मेमोरियल चर्च परिसर में तैनात पुलिस कर्मी।

अल्मोड़ा स्थित बडन मेमोरियल चर्च परिसर में तैनात पुलिस कर्मी।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा स्थित बडन मेमोरियल चर्च में प्रार्थना को पहुंचे लोग।

अल्मोड़ा स्थित बडन मेमोरियल चर्च में प्रार्थना को पहुंचे लोग।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed