फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The journey for devotees visiting the Ghantika Temple will become easier.

Almora News: घंटिका मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की डगर होगी आसान

Fri, 18 Sep 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 18 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The journey for devotees visiting the Ghantika Temple will become easier.
चलनीछीना गांव स्थित घंटिका मंदिर। संवाद
अल्मोड़ा। जिले के धौलादेवी विकासखंड के चलनीछीना स्थित ऐतिहासिक घंटिका मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारियां तेज हो गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने मंदिर में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन को 98 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद मंदिर में पर्यटकों की सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इससे मंदिर को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन




चलनीछीना स्थित घंटिका मंदिर के जल्द नए स्वरूप में लौटने की उम्मीद जगी है। योजना के तहत केएमवीएन मंदिर तक पर्यटकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक किमी मीटर लंबे सीसी पैदल मार्ग का निर्माण करेगा। वहीं मंदिर परिसर में पर्यटकों की सुविधा के लिए टिनशेड का भी निर्माण होगा। इससे बारिश के दौरान दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते और परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इससे अंधेरे के बीच आवागमन सुगम हो सकेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन


--
प्राकृतिक धारे को होगा सौंदर्यीकरण

पर्यटकों आकर्षित करने को मंदिर में स्थित प्राचीन धारे के सौंदर्यीकरण की भी योजना है। इस पहल से एक ओर धारे का निर्मल जल पर्यटकों की प्यास बुझाएगा वहीं इससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। धारे का संरक्षण होने से यहां पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मंदिर में सौंदर्यीकरण पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलेगी। स्वीकृति मिलते ही मंदिर में निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। - नीरज नयाल, जेईख् केएमवीएन नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed