{"_id":"578bd3c04f1c1b6137c4bbb1","slug":"the-government-is-misleading-the-public-in-the-capital-case-prtholi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी मामले में जनता को गुमराह कर रही सरकार: प्रथोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी मामले में जनता को गुमराह कर रही सरकार: प्रथोली
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारत की कंयुनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी लेनिनवादी) की प्रेरणा सदन सभागार में हुई दो दिनी राज्य कमेटी की बैठक के समापन पर पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र प्रथोली ने कहा कि गैरसैंण को राजधानी बनाने का सवाल राज्य बनने की अवधारणा से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार गैरसैंण को राजधानी बनाने के मामले में जनता को गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार एक ओर तो गैरसैंण में राजधानी बनाने की बात करती है दूसरी ओर रायपुर (देहरादून) में विधानसभा भवन बनाने के लिए टेंडर निकाल रही है। जो उत्तराखंड की जनता के साथ धोखाधड़ी और जनता के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाकपा (माले) तमाम वामपंथी, लोकतांत्रिक, संघर्षशील ताकतों के साथ एकता बनाते हुए उत्तराखंड में संसाधनों की लूट, श्रम की लूट, राज्य दमन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।
बैठक में कहा गया कि दो सितंबर को मोदी सरकार द्वारा श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ मजदूर संगठनों की ओर से आहूत राष्ट्र व्यापी हड़ताल को भाकपा माले समर्थन देगी। बैठक में राजा बहुगुणा, पुरुषोत्तम शर्मा, आनंद नेगी, विमला रौथाण, कैलाश पांडेय, केपी चंदोला, इंद्रेश मैखुरी, अतुल सती, ललित मटियाली आदि मौजूद थे।