{"_id":"578bcd2e4f1c1b6137c4ba26","slug":"the-goal-boosted-the-value-of-the-land-the-bronze-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य ने कांस्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य ने कांस्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकाक (थाईलैंड) में हुई एससीजी एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक जीत कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने पहली बार एशियन जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। लक्ष्य सेन ने प्रतियोगिता में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जूनियर विश्व नंबर वन थाईलैंड के कांताफोन वाइंगचौग को पराजित किया।
प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में लक्ष्य सेन ने सांग मिन ली को 21-16, 21-9 से, तीसरे राउंड में चीन के वांइयांग विंग को 21-23, 21-15, 21-10 से, चौथे राउंड में लक्ष्य सेन ने जापान के कोफी वास्तानेव को 21-15, 21-18 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल मैच में लक्ष्य सेन ने थाईलैंड के कोराकिरित लौटराकूल को 16-21, 21-12, 21-19 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य का सामना प्रतियोगिता के आठवीं वरीयता प्राप्त चीन के सून फिक्जिांग से हुआ। जिसमें लक्ष्य को 21-12, 21-16 से पराजित होकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
लक्ष्य सेन ने वर्ष 2015 में इंडोनेशिया में हुई अंडर-17 जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया था। वर्तमान में लक्ष्य सेन अंडर-17 के राष्ट्रीय चैंपियन हैं। बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लक्ष्य को सम्मानित किया जाएगा।
लक्ष्य की उपलब्धि पर संसदीय सचिव मनोज तिवारी, डीएम सविन बंसल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसपी केएस नगन्याल, कूर्मांचल एकेडमी की निदेशक मधु खाती, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम जंतवाल, सभासद हेम तिवारी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, नवीन बिष्ट, डॉ. सुरेश पांडे, रघु पंत, संजीव अग्रवाल, गोकुल मेहता आदि ने खुशी जताई है।