फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The forests of Sitoli in Almora caught fire

Forest Fire: अल्मोड़ा में सिटोली के जंगल धधके, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू; वन संपदा को नुकसान

Tue, 25 Mar 2025 05:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Mar 2025 05:33 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में सिटोली के जंगल में आग लग गई। तेज हवा से आग फैलने लगी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद इस पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
The forests of Sitoli in Almora caught fire
जंगल में लगी आग

विस्तार

अल्मोड़ा नगर के स्यालीधार स्थित वेयर हाउस के पास सिटोली के जंगल में आग लग गई। तेज हवा से आग फैलने लगी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद इस पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

गर्मी के दस्तक देते ही जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार देर शाम नगर के स्यालीधार के सिटोली जंगल में आग लग गई। चीड़ के बड़े-पेड़ों से आग की लपटें उठती रहीं। जंगल से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों की दी। इसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम आग बुझाने में जुट गई लेकिन हवा के तेज रूख ने इसे बढ़ाने का काम किया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

 

आरक्षित वन क्षेत्र में आग नहीं लगी थी। वन टीम ने आग बुझाई। वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए विभाग तैयार है।- मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed