{"_id":"661823545a65da06bd02a9b0","slug":"the-fire-that-broke-out-in-the-weeds-reached-the-forest-almora-news-c-232-1-alm1001-110610-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खरपतवार में लगी आग जंगल तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खरपतवार में लगी आग जंगल तक पहुंची
Thu, 11 Apr 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट के बयेला में जंगल में आग बुझाते वन कर्मी। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विकासखंड के बयेला में खरपतवार जलाने के लिए लगाई आग जंगल तक पहुंच गई। भीषण आग से लाखों की वन संपदा जल गई। सूचना के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
बयेला में बुधवार को ग्रामीणों ने खेतों में खरपतवार जलाया। देर शाम इसकी आग तेज हवा के साथ जंगल तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के एक हेक्टेयर दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। बेकाबू आग के आगे ग्रामीणों का बस नहीं चला और उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर मदन लाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर सीजन में अब तक जिले भर में 11 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुके हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
Iग्रामीणों ने खरपतवार जलाया, इसकी आग जंगल तक पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया। लोगों को जंगलों की सुरक्षा को देखते हुए सावधानी से खरपतवार जलाना होगा। जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। -मदन लाल, रेंजर, द्वाराहाट। I