{"_id":"5fdf8dc08ebc3e3dac693860","slug":"the-elder-brother-of-the-late-mla-jeena-slammed-for-the-salt-by-election-almora-news-hld4081002122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत विधायक जीना के बड़े भाई ने सल्ट उपचुनाव के लिए ठोकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत विधायक जीना के बड़े भाई ने सल्ट उपचुनाव के लिए ठोकी दावेदारी
विज्ञापन
भिकियासैंण में पत्रकारों से वार्ता करते स्व. सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना साथ में प्रतीक ज
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा के दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश जीना ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है भाई के सपनों के अनुसार सल्ट विधानसभा को प्रदेश में नंबर एक बनाना उनका लक्ष्य है। महेश जीना विधायक सुरेंद्र जीना की मृत्यु के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए महेश जीना ने कहा कि परिवारजनों की सहमति के बाद उपचुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के समक्ष अपना पक्ष रखा है। उनका दावा है कि सल्ट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पांचों मंडलों के पदाधिकारी भी उनके पक्ष में हैं। उनका कहना है राजनीति में पदार्पण विधायक भाई के निधन की वजह से हुआ है। यदि पार्टी उन्हें प्रत्याशी घोषित करेगी तो वह सुरेंद्र जीना द्वारा किए कार्यों को आगे बढ़ाने और पूर्व में बनाई गईं योजनाओं को जनभावनाओं के अनुरूप मूर्त रूप देने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने कहा कि तीन बार विधायक रहे उनके भाई सुरेंद्र की जो छवि रही है, उसको वह बरकरार रखेंगे। कहा कि सुरेंद्र ने सभी वर्गों को साथ लेकर समाज सेवा की थी। वह भी नि:स्वार्थ होकर उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। साथ ही सल्ट विधानसभा को उत्तराखंड में नंबर एक पर पहुंचाने का सपना पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ सुरेंद्र जीना के पुत्र प्रतीक जीना भी मौजूद रहे। उन्होंने सल्ट विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से भी संपर्क किया।