फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The department lacks officers, how will the welfare of the youth

Almora News: विभाग के पास अधिकारियों की कमी, कैसे होगा युवाओं का कल्याण

Sun, 23 Apr 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
The department lacks officers, how will the welfare of the youth
अल्मोड़ा। सरकार युवाओं के कल्याण के लिए तमाम दावे कर रही है। लेकिन जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग खुद ही युवा कल्याण अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। जिले में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के सात पद रिक्त चल रहे हैैं। ऐसे में बगैर अधिकारियों के युवाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी (बीओ) के 11 पद स्वीकृत हैं। जिसके सापेक्ष हवालबाग, चौखुटिया, ताकुला, ताड़ीखेत, लमगड़ा, स्याल्दे, सल्ट में ये पद रिक्त हैं। इन विकास खंडों में प्रभारियों के भरोसे युवाओं के कल्याण की योजनाएं जैसे-तैसे संचालित हो रही हैं। भैसियाछाना, धौलादेवी, द्वाराहाट, भिकियासैंण के बीओ को अन्य विकासखंडों का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। ऐसे में विभाग के लिए बगैर अधिकारियों के युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन करना चुनौती बन गया है। संवाद
विज्ञापन

------------
खेल मैदान स्वीकृत, बीओ की कमी से नीं हो रही भूमि की तलाश
अल्मोड़ा। जिले में सात मिनी स्टेडियम और 15 छोटे खेल मैदान की स्वीकृति मिली है। इनके निर्माण की जिम्मेदारी युवा कल्याण विभाग की है। विभाग के लिए बगैर क्षेत्रीय अधिकारियों के इन खेल मैदानों के लिए भूमि की तलाश करना चुनौती बन गया है। ऐसे में इन मैदानों के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम हो रहे प्रभावित
-पीरडी जवानों की ड्यूटी निर्धारण में दिक्कत आ रही है।
- खेल मैदानों का निरीक्षण, निर्माण आदि में परेशानी हो रही है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना चुनौती बन गया है।
-युवा और महिला मंगल दलों के गठन पर असर पड़ रहा है।
कोट
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों के रिक्त पदों की जानकारी शासन को दी गई है। खाली पद पदों पर नियुक्तियां शासन स्तर पर संभव हैं। युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रशांत कुमार चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed