{"_id":"572e28ce4f1c1b61145cf4d4","slug":"the-death-of-two-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा नदी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा नदी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 07 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामगंगा नदी में नहाने गई ग्राम पंचायत तराड़ की दो बालिकाओं की डूबकर मौत हो गई। दोनों के शव बरामद हो गए हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक तराड़ गांव निवासी सीमा (16) पुत्री मदन सिंह और कुमन (12) पुत्री देव सिंह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घरों से घोड़ा चुगाने निकलीं। उन्होंने घोड़ों को चुगाने के लिए छोड़ दिया और नहाने रामगंगा नदी में उतर गईं।
विज्ञापन
नहाने के दौरान सीमा और कुमन नदी में डूब गई। जब काफी देर तक दोनों घर वापस नहीं लौटी को परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। परिजन और ग्रामीण दोनों को खोजने नदी की ओर चल दिए। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी और उनकी लाशें नदी किनारे उतरा रही थीं। ग्रामीणों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के घरों में कोहराम मच गया। दो बालिकाओं की मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन