{"_id":"580a4eee4f1c1b9f1b70575f","slug":"the-cut-lveshal-surpnkha-filtered-in-the-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"छानी-ल्वेशाल में सूर्पनखा की कटी नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छानी-ल्वेशाल में सूर्पनखा की कटी नाक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
रामलीला में रावण-सूर्पणा खां सेवाद का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ग्रामीण इलाकों में चल रही रामलीला में काफी भीड़ उमड़ रही है। छानी-ल्वेशाल, पनुवानौला और धौलछीना में रामलीला के आयोजन चल रहे हैं।
विज्ञापन
छानी-ल्वेशाल में छठे दिन की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन और खर-दूषण वध आकर्षण का केंद्र रहे। पात्रों ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इसके अलावा सीता हरण, जटायु मरण और सबरी मिलन का मंचन हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह दोसाद ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
उधर धौलादेवी ब्लॉक के पनुवानौला में रामलीला के पांचवें दिन निशाद मिलन, चित्रकूट प्रवेश, दशरथ-सुमंत संवाद, दशरथ मरण, कैकई-भरत संवाद, अनुसूर्या-सीता संवाद का मंचन किया गया। कुंदन गैड़ा ने निशाद, पूरन ढैला ने दशरथ, विनोद बिनवाल ने सुमंत, भरत कुणाल ने रावण, कमल मेहता ने शत्रुघन, पारस साह ने सीता के पात्र का अभिनय किया।
विज्ञापन
धौलछीना में सातवें दिन की रामलीला का उद्घाटन पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने किया।
रामलीला में सबरी मिलन, राम हनुमान मिलन, सुग्रीव मैत्री, बाली-सुग्रीव युद्ध, हनुमान-सीता संवाद का मंचन हुआ। बाल कलाकारों ने मद्य निषेध पर नाटक पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। रामलीला के मध्य में हास्य कलाकार विजय गोस्वामी और राकेश भारती जोकर की भूमिका में लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। देवेंद्र बिष्ट ने सुग्रीव, सूरज मेहरा ने बाली, सागर मेहरा ने राम, सूरज मेहरा ने लक्ष्मण, अशोक बनकोटी ने हनुमान, जय बोरा ने सीता, सागर रावत ने अक्षय कुमार, उमेद मनराल ने रावण, अमित मेहरा ने त्रिजटा के पात्र का अभिनय किया। संचालन डा. ब्रजेश डसीला कर रहे हैं।