फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The contract to be abolished from the bodies, the Devbhoomi Uttarakhand Safai Karmchari Sangh signed a contract

निकायों से खत्म हो ठेका प्रथा, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने की संविदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The contract to be abolished from the bodies, the Devbhoomi Uttarakhand Safai Karmchari Sangh signed a contract
अल्मोड़ा में पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने निकायों सहित सरकारी विभागों में सफाई कार्य में ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग उठाई है। संगठन ने पर्यावरण मित्रों के पदों पर वर्षों से तैनात संविदा, दैनिक वेतन, आउटसोर्स, उपनल कर्मियों को नियमित करने के लिए अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने 12 जून 2015 को शासनादेश जारी कर एक हजार जनसंख्या पर आउट सोर्स से दो पर्यावरण मित्रों और चालक को तैनात करने का काला कानून बनाया था जिसे वापस लिया जाना चाहिए। ढांचे में संशोधन कर दस हजार की आबादी पर स्थायी 28
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र और वाहन चालकों की तैनाती की जाए। साथ ही पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक और चालक के पदों पर पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग पूरी न होने पर पांच अप्रैल से आठ अप्रैल तक सांकेतिक धरना, 10 से 25 अप्रैल तक सफाई कर्मचारी अधिकार यात्रा निकालकर जागरूकता अभियान चलाने और एक मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में संगठन प्रदेश मंत्री राजपाल पवार, जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, महासचिव राजेश टांक, दीपक सैलानी, संतोष कुमार, राजेंद्र, भूपेंद्र, यशपाल, अशोक, रोहताश, महेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed