फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The compulsion to carry water from a distance of one and a half kilometers in the bitter cold

Almora News: कड़ाके की ठंड में डेढ़ किमी दूर से पानी ढोने की मजबूरी

Thu, 01 Jan 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 01 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The compulsion to carry water from a distance of one and a half kilometers in the bitter cold
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के पोखरी गांव में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। कोसी नदी पर स्थित शेर पंपिंग पेयजल योजना से होने वाली जलापूर्ति पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से पूरी तरह ठप पड़ी हुई है, जिससे 200 से अधिक की आबादी वाले गांव के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव के नलों से पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही है। मजबूरी में ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड के बीच सुबह-शाम करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। हालात इतने विकट हो चुके हैं कि छोटे-छोटे बच्चों को भी पानी लाने में जुटना पड़ रहा है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांव के 50 से अधिक परिवार इस पेयजल संकट का सीधा खामियाजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जल संस्थान को कई बार मौखिक रूप से समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लंबे समय से समाधान न होने के कारण ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि पेयजल जैसी बुनियादी जरूरत के प्रति विभागीय उदासीनता बेहद चिंताजनक है। स्थानीय ग्रामीणों दिलीप सिंह, प्रताप सिंह गौणी, खीम सिंह, तारा सिंह, देवेंद्र सिंह, तारा सिंह, शिव सिंह, गोपाल सिंह, भूपाल सिंह गौणी सहित अन्य लोगों ने विभाग से पेयजल आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पेयजल आपूर्ति ठप होने को लेकर ग्रामीणों की ओर से कोई औपचारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर लाइन की जांच कराई जाएगी और आवश्यक सुधार कार्य कराया जाएगा।- बीबी भट्ट, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed