फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The center will demonstrate today against Carykrtrian

कार्यकर्त्रियां केंद्र के खिलाफ आज करेंगी प्रदर्शन

Tue, 04 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 04 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The center will demonstrate today against Carykrtrian
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करतीं कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी घोषित करने, कार्यकर्त्रियों का सुपरवाइजर पदों पर पदोन्नति करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। गांधी पार्क में धरना देते हुए उन्होंने मांगों के संबंध में केंद्र सरकार से आश्वासन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों  ने बुधवार पांच अक्तूबर को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का पुतला फूंकने की चेतावनी दी है। 

 
मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने, जनसंख्या मानक समाप्त करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की सुपरवाइजर पदों पर पदोन्नति करने आदि मांगों को लेकर आंदोलित कार्यकर्त्रियों ने गांधी पार्क में धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी कुछ मांगें तो मानी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई भी आश्वासन नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन में विभिन्न ब्लाकॅों से उमा अधिकारी, पुष्पा बिष्ट, दीपिका, महादेवी सुपीयाल, आशा आर्या, गीता बिष्ट, तारा, सुनीता तिवारी, तारा सांगा, उमा जोशी, किरन जोशी, नाजमा, विभा, दीपा देवड़ी, बीना भटट, चंपा जोशी, राधा जोशी, पुष्पा लखचौरा, सीमा मेहरा आदि शामिल थीं।   उधर मौलेखाल तहसील मुख्यालय में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का धरना प्रदर्शन जारी है। आठवें दिन भी कार्यकर्त्रियां धरने पर बैठीं और नारेबाजी की।  उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed