{"_id":"07a3a3d8633eb912f471839fcd8bed77","slug":"the-attack-on-the-village-of-leopard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के माझली गांव में बुधवार रात तेंदुआ मुर्गी बाड़े में घुस गया। मुर्गी बाड़ा स्वामी तेंदुए को भगाने गया तो तेंदुए ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है।
विज्ञापन
आनंद सिंह रौतेला को मुर्गी बाड़े में बुधवार रात करीब 10 बजे किसी जानवर के घुसने का आभास हुआ। उन्होंने वहां जाकर देखा तो मुर्गी बाडे़ में घुसे तेंदुए ने आनंद सिंह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर तेंदुआ भाग गया। ग्रामीणों ने आनंद सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए आनंद सिंह को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है।
विज्ञापन
वन दरोगा देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम माझली गांव पहुंची और घायल के परिजनों को पांच हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी। इधर क्षेत्र के कुलझीना, नागोरी, श्रीकोट, इनोली, धूरा, गधोली, पीपल गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। प्रधान पुष्पा गोस्वामी और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह रौतेला ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन