फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Amyadi-Kunkoli road became uneasy due to lack of asphalt

कितने जनप्रतिनिधि आए और गए, लेकिन नहीं सुधरी कुणकोली मार्ग की दशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Amyadi-Kunkoli road became uneasy due to lack of asphalt
इस हालत में कुणकोली मोटर मार्ग। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
डामरीकरण न होने से बदहाल बना अम्याड़ी-कुणकोली मार्ग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। डामरीकरण न होने से अम्याड़ी-कुणकोली मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। इस सड़क में जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। जिससे लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

अम्याड़ी-कुणकोली मोटर मार्ग 2010 में बनकर तैयार हुआ था। इस सड़क से गंगोड़ा , कुणकोली, रधुलीपीपल सहित कई गांव जुड़े हैं। जीआईसी रधुलीपीपल के बच्चे भी इसी मार्ग से होकर जाते हैं। लेकिन इस सड़क पर अभी तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। जिससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जनप्रतिनिधि आए और गए, लेकिन इस सड़क में डामर कराने का प्रयास किसी ने नहीं किया। बरसात में पूरी सड़क तालाब मेें तब्दील हो जाती है। सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। ग्रामीण तरुण पंत, कामेश पंत सहित तमाम लोगों ने लोनिवि से शीघ्र सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि मार्ग के डामरीकरण को लेकर रिवाइज प्रस्ताव भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

फोटो: 25 आरकेटी 04पी:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed