फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers will protest by wearing black bands

Almora News: शिक्षकों का चढ़ा पारा, काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध

Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers will protest by wearing black bands
उप खंड शिक्षा अधिकारी डीएल आर्या को ज्ञापन देते कुलसीबी और मलयाल गांव के ग्रामीण। संवाद 
अल्मोड़ा। शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों की सहमति के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने से नाराज शिक्षक बुधवार यानि आज काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी और जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने बताया कि शिक्षकों की मांगों को लेकर चार अगस्त को शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें समस्याओं के जल्द निस्तारण पर सहमति बनी। लेकिन अब तक इसका शासनादेश जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। आठ अक्तूबर को देहरादून में सरकार जागरण रैली में प्रतिभाग करेंगे। 16 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की तैनाती न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ताला लगाएंगे ग्रामीण


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुलसीबी और मलयाल गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय कुलसीबी में शिक्षकों की तैनाती की मांग पर उप खंड शिक्षा अधिकारी डीएल आर्या को ज्ञापन दिया। उन्होंने जल्द शिक्षकों की तैनाती न होने पर खंड शिक्षा कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।
एसएमसी अध्यक्ष तुलसी देवी ने कहा कि विद्यालय एक प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक के भरोसे चल रहा है। यहां दो गांव के आठ तोक के 74 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। ऐसे में मानकों के अनुरूप शिक्षक तैनात न होने से उनका भविष्य दांव पर लगा है।

बताया कि विद्यालय को वर्ष 2016 में आदर्श स्कूल का दर्जा मिला। मानक के अनुसार विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत कुल छह शिक्षक होने चाहिए, जबकि वर्तमान में दो शिक्षक ही विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं।
यहां प्रधान कैलाश चंद्र, प्रेमा मेहरा, भूपेंद्र सिंह मेहरा, कुंदन राम, चंद्रशेखर जोशी, चंदन राम, मुहम्मद दानिश, भरत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed