{"_id":"5ddfc90e8ebc3e54b121a39a","slug":"teacher-hemanti-and-gauri-shankar-honored-ranikhet-news-hld3657595135","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी संगठन ने शिक्षिका हेमंती और गौरी शंकर को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी संगठन ने शिक्षिका हेमंती और गौरी शंकर को किया सम्मानित
विज्ञापन
शिक्षक गौरी शंकर
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के दो शिक्षकों को संभागीय प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया है। बता दें कि संगठन हर साल उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षकों को संभागीय और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करता है। इस बार विद्यालय की शिक्षिका हेमंती नितवाल और गौरी शंकर आर्य को सम्मानित किया गया है।
विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार जोशी ने बताया कि संगठन प्रत्येक वर्ष केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करता है। इस बार विद्यालय की जीव विज्ञान की शिक्षिका हेमंती नितवाल और संगीत के प्राथमिक शिक्षक गौरी शंकर आर्य को संभागीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
इधर, विद्यालय की छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दोनों शिक्षकों को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जताई है। दोनों शिक्षकों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य सुनील जोशी, पूर्व प्राचार्या डॉ. माला तिवारी और अन्य शिक्षकों की प्रेरणा को दिया है।

शिक्षिका हेमंती नितवाल- फोटो : RANIKHET
विज्ञापन