फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teacher Dr. prabhakar Joshi

Almora News: उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहले भी कई बार सम्मानित हो चुके डॉ. जोशी

Sat, 04 Mar 2023 09:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Teacher Dr. prabhakar Joshi
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के जीआईसी स्यालीधार में जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर जोशी का प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इससे पूर्व उन्हें वर्ष 2016 में उपादेयी सम्मान, 2020 में टीचर ऑफ द ईयर, 2021 में इनोवेटिव टीचर ऑफ द ईयर, एशियन एजुकेशन अवार्ड, 2022 में उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. प्रभाकर मूल रूप से सोमेश्वर के चौड़ा गांव के हैं। उन्होंने वर्ष 2003 में शिक्षा विभाग में सेवा शुरू की। लमगड़ा विकासखंड के दुर्गम स्कूल जीआईसी कनरा में 13 वर्ष की सेवा के बाद उन्हें जीआईसी स्यालीधार में तैनाती मिली। तब से उनके मार्गदर्शन में स्कूल के विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान महोत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में अपने स्कूल को शामिल कर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर पर उनके कई शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं जिनका लाभ छात्रों को मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्हें वर्ष 2022-23 का विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान भी मिल चुका है। सीएम पुष्कर धामी ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनका चयन शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए हुआ है। डॉ. प्रभाकर ने कहा कि वे इसी मेहनत के साथ आगे भी शिक्षा और छात्रों की बेहतरी के लिए कार्य करते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठन के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed