{"_id":"6a986eb8fd53cd366a0a86d7","slug":"congress-raises-questions-over-attempts-to-remove-names-from-the-voter-list-ranikhet-news-c-232-1-alm1019-148125-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मतदाता सूची से नाम हटाने की कोशिश पर कांग्रेस ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मतदाता सूची से नाम हटाने की कोशिश पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Thu, 03 Sep 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिशों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी को ज्ञापन सौंपकर प्रारूप-7 के दुरुपयोग का आरोप लगाया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर गलत, भ्रामक और तथ्यहीन आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। आरोप लगाया कि ऐसे मतदाताओं के खिलाफ भी आपत्तियां लगाई गई हैं, जो संबंधित पते पर निवास कर रहे हैं और मतदाता सूची में विधिवत दर्ज हैं। कांग्रेस ने संदिग्ध आपत्तियों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बीएलए-1 गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, बीएलए-2 मोहम्मद नईम शामिल रहे।