फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heavy rain damages several crops, including Lakhouri chillies.

Almora News: भारी बारिश से लखौरी मिर्च समेत कई फसलों को नुकसान

Thu, 03 Sep 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 03 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain damages several crops, including Lakhouri chillies.
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश से किसानों की लखौरी मिर्च समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने से काश्तकारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत और जमा पूंजी लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

फसल खराब होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। काश्तकारों ने सरकार और प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल नुकसान का स्थलीय सर्वेक्षण कराने की मांग की है। साथ ही प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा और राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। सोशल एक्टिविस्ट सुनील टम्टा, पूर्व बीडीसी सदस्य राम सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान आनंद राम और मान सिंह समेत क्षेत्र के काश्तकारों ने कहा कि प्रशासन को जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करना चाहिए, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed