फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tree falls on Kwarab Bypass; traffic halted for an hour and a half.

Almora News: क्वारब बाईपास पर गिरा पेड़, डेढ़ घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए

Thu, 03 Sep 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 03 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on Kwarab Bypass; traffic halted for an hour and a half.
क्वारब बाईपास पर सड़क पर गिरे पेड़ को टुकड़ों में काटती फायर सर्विस रेस्क्यू टीम। स्रोत जागरुक
अल्मोड़ा। मूसलाधार बारिश और तेज आंधी के बीच बीती देर रात क्वारब बाईपास पर एक भारी पेड़ टूट कर बीच सड़क पर आ गिरा जिससे मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। देर रात हुए इस हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसमें एक आपातकालीन एंबुलेंस भी जाम के बीच फंस गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम ने कटर से पेड़ को काटकर रात ढाई बजे बमुश्किल हाईवे को सुचारू कराया।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के दौरान क्वारब बाईपास पर मंगलवार रात करीब एक बजे एक पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग बंद हो गया। किसी वाहन चालक ने क्वारब बाईपास पर पेड़ गिरने की सूचना फायर स्टेशन को दी। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर फायर सर्विस रेस्क्यू राहत यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वुडन-कटर की सहायता से कड़ी मेहनत से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क मार्ग से हटाया। तब जाकर कहीं करीब ढाई बजे यातायात पुनः सुचारू हो सका। हालांकि बाईपास मार्ग पर जगह-जगह मलबा गिरने के कारण बुधवार को भी रुक-रुक कर आवाजाही होती रही जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोट
सड़क पर लगातार मलबा आ रहा है जिसे हटाने के लिए मौके पर जेसीबी तैनात की गई हैं। मलबा गिरने की वजह से जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। - कुंदन गिरी गोस्वामी, एई, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed