फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   TB Hospital Almora

जिला और महिला अस्पताल में स्थानांतरित होगा टीबी रोग संबंधित विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
TB Hospital Almora
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल का क्षय रोग विभाग जिला और महिला अस्पतालों में स्थानांतरित होगा। क्षय रोग कार्यालय स्थानांतरित की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब एक माह बाद कार्यालय के तमाम वार्ड, ओपीडी आदि स्थानांतरित कर यहां संचालित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षय रोग कार्यालय को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया की जा रही है। क्षय रोग कार्यालय अब जिला और महिला दोनों अस्पतालों में संचालित होगा। इसमें जिला अस्पताल में वार्ड, ओपीडी समेत क्लीनिक जांच होगी। वहीं महिला अस्पताल में प्रशासनिक कार्यालय बनाया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी दीपांकर डेनियल ने बताया कि कार्यालय स्थानांतरित करने की प्रक्रिया कुछ समय पहले से चल रही है। पिछले माह जिला और बेस अस्पताल में स्थान चिह्नित कर लिया गया है। अस्पताल में अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी स्थान मिलते ही विभाग को यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। माहभर से चल रही प्रक्रिया में कुछ उपकरण और सामग्री अस्पताल पहुंच गई है। वहीं अब एक माह के अंदर ही क्षय रोग विभाग के महिला और जिला अस्पताल में स्थानांतरित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व में हो चुका है विरोध
अल्मोड़ा। जिला क्षय रोग कार्यालय के स्थानांतरित होने की सुगबुगाहट के बाद से ही इसका विरोध भी किया गया है। पिछले दिनों खत्याड़ी में जनप्रतिनिधियों ने इसका विरोध किया था। आमरण अनशन तक की चेतावनी दी थी। लोगों का मानना था कि बेस में ही इसके लिए सुविधाजनक स्थान है। जिला और महिला अस्पताल बाजार के बीच में स्थित है, जहां विभाग स्थापित होने से लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। वहीं बीमार मरीजों के लिए भी इसमें दिक्कतें हैं। जिला पंचायत सदस्य नंदन आर्या का कहना है कि बेस अस्पताल मुख्य मोटरमार्ग पर स्थापित है, टीबी मरीजों को वाहन की सहूलियत मिल जाती है, लेकिन जिला और महिला अस्पताल में मरीजों को पैदल ही लाना पड़ेगा। इससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed