फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taxi stand ready in Thapliya, 100 taxis will be parked

थपलिया में टैक्सी स्टैंड बनकर तैयार, 100 टैक्सियां होंगी खड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Taxi stand ready in Thapliya, 100 taxis will be parked
अल्मोड़ा। 100 टैक्सियों के खड़े होने के लिए थपलिया में टैक्सी स्टैंड तैयार हो गया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को नव निर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया और किए गए काम के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगर में जहां कहीं भी पार्किंग स्थल बनाए जा सकते हैं उन स्थलों का चयन किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बनाई गई पार्किंग स्थल में निजी वाहनों को पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी, पुलिस विभाग, संभागीय परिवहन अधिकारी को संयुक्त अभियान चलाकर सड़क किनारे कई वर्षों से निष्प्रोज्य खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी द्वारा करबला बाईपास के पास निर्मित की जाने वाली पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों को शहर में नहीं जाना हो, वे वाहन इस पार्किंग स्थल में खड़े किए जा सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ठोस कार्य योजना बनाकर इस पार्किंग स्थल को सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी, गुरूदेव सिंह, एआरटीओ अधिशासी अभियंता (लोनिवि) विजय कुमार, सभासद मनोज जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, टैक्सी यूनियन महासचिव नीरज पवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed