फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tarannum Welcomes in Ranikhet After Joining ITBP

आईटीबीपी में चयनित होने वाली तरन्नुम का रानीखेत में खैरमकदम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tarannum Welcomes in Ranikhet After Joining ITBP
तरन्नुम का स्वागत करते कुरेशियन मोहल्ले के लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आईटीबीपी कांस्टेबल कुरेशियन मोहल्ला निवासी तरन्नुम कुरैशी प्रशिक्षण लेकर घर पहुंची तो मोहल्ले वालों ने उनका खैैरमकदम किया। देशभक्ति गीतों के साथ लाइन में खड़े होकर तालियां बजाई गईं। उनका प्रशिक्षण पंचकुला में हुआ।
विज्ञापन

बिटिया की कामयाबी को देख महिलाओं की आंखों में आंसू छलक पड़े। तरन्नुम बचपन से मेधावी छात्रा रही हैं। उनके पिता अहमद बख्श और माता नफीसा खातून अब इस दुनिया में नहीं हैं। तरन्नुम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी। सेना में जाने का उनका बचपन से ही शौक रहा है। तरन्नुम बताती हैं कि उन्हें माता पिता ने भी इसके लिए प्रेरित किया था। आठ भाई-बहन में सबसे छोटी तरन्नुम 2017 में आईटीबीपी के लिए चयनित हुईं। कोरोना के चलते वे घर नहीं आ पाई थीं। 167वें बैच में 600 कैडेटों का चयन हुआ, इसमें 77 बालिकाएं थीं। उनका दावा है कि उत्तराखंड से मात्र उन्हीं का चयन हुआ है। बालिकाओं के नाम संदेश देते हुए तरन्नुम ने कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में प्रतिभाग कर रही है लेकिन अर्द्धसैनिक बलों में प्रदेश स्तर पर अभी बालिकाओं की संख्या कम है। उन्होंने बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में सेना की भर्तियों में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed