फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taps dry even after three days in 28 villages of Dwarahat

Almora News: द्वाराहाट के 28 गांवों में तीन दिन बाद भी नल सूखे

Wed, 08 May 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Taps dry even after three days in 28 villages of Dwarahat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तिपोला पंपिंग योजना के पंप फुंकने और लाइन फटने से क्षेत्र के 28 गांवों में जलापूर्ति ठप है। पिछले तीन दिन से लोग पेयजल के लिए प्राकृतिक स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र की आठ हजार से अधिक की आबादी इससे प्रभावित है।
विज्ञापन

तिपोला पंपिंग योजना में खराबी आने से तीन दिन पूर्व सलना, मल्ली मिरई, तल्ली मिरई, छत्तगुल्ला, कुई, मैनोली, असगोली, कूना, धन्यारी सहित 28 गांवों में जलापूर्ति ठप हो गई थी। खराबी को दूर नहीं किया जा सका, इससे क्षेत्र के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। तीन दिन से गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। योजना की खराबी दूर न होने से लोगों में खासा आक्रोश है। उन्होंने जल्द खराबी दूर कर जलापूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं ,जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता एसएस रौतेला ने कहा कि मेकेनिक बुलाए गए हैं। खराबी दूर करने का काम चल रहा है। जल्द जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed