फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tandekhet BDC meeting

हंगामेदार रही ताड़ीखेत बीडीसी बैठक 

Fri, 14 Jul 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 14 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Tandekhet BDC meeting
ताड़ीखेत बीडीसी बैठक में सदन पटल पर हंगामा काटते सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


 ताड़ीखेत क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही। गौरा देवी कन्या धन सहित तमाम पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं मिलने और समाज कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से भड़के सदस्य नारेबाजी करते हुए पटल तक जा पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने सदस्यों की मांग को जायज करार देते हुए उन्हें बमुश्किल शांत किया। 

ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बीडीसी बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने से भी सदस्य नाराज थे। इसी बीच समाज कल्याण विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। सदस्यों का आरोप था कि तीन वर्षों से गौरा देवी कन्या धन योजना के मामलों का निस्तारण नहीं किया गया है। दुभणा के प्रधान राम सिंह, नवीन रावत व प्रदीप बिष्ट ने कहा कि राजकीय इंटर कालेज बंगौड़ा में कन्या धन योजना के तहत 18 आवेदन समाज कल्याण कार्यालय को भेजे गए थे, लेकिन वर्तमान समय तक लाभार्थियों को योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिला है। कहा कि समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के चलते कई अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से भी ग्रामीण वंचित हैं। 
विज्ञापन

इधर, अधिकारी जवाब देने के लिए उठे, लेकिन उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से सदस्यों का आक्रोश और बढ़ गया और वे हंगामा करते हुए सदन के पटल तक पहुंच गए। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने सभी को शांत किया। सदन में समाज कल्याण अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर भी सदस्य नाराज दिखे। संचालन बीडीओ रंजना राणा ने किया। इस दौरान एसडीएम रजा अब्बास, सीडीओ केएस नग्नयाल, परियोजना निदेशक जीबी पंत, जिपंस चंदन राम, अमित पांडे, महेश आर्या सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed