{"_id":"a963fb38e48debf136b1eab18305428b","slug":"takula-block-terrible-system-of-public-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकुला ब्लाक में सरकारी शिक्षा की व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकुला ब्लाक में सरकारी शिक्षा की व्यवस्था बदहाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताकुला ब्लाक में भी प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। 82 प्राथमिक स्कूलों में से 20 स्कूल एक शिक्षक के सहारे और चार स्कूल शिक्षक विहीन हैं। हालांकि शिक्षक विहीन स्कूलों में व्यवस्था के तहत शिक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
ब्लाक के सात स्कूलों में 54 बच्चे पढ़ते हैं और 10 शिक्षक तैनात हैं। इनमें छह स्कूलों में छात्र संख्या 10 से कम है। सरकारी व्यवस्था से अभिभावकों का मोह भंग हो रहा है, जिससे पिछले पांच साल में पूरे विकासखंड में 1374 छात्र-छात्राएं कम हो गई हैं।
विज्ञापन
छात्र संख्या शून्य होने पर चालू शैक्षिक सत्र में प्राथमिक स्कूल भटगांव, बड़गांव और उत्तरौड़ा-धुड़दौड़ा बंद कर दिए गए हैं। विकासखंड में 82 प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें 39 सुगम और 43 दुर्गम श्रेणी में हैं। प्राथमिक शिक्षकों के 166 पद सृजित हैं। 138 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 28 प्राथमिक शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
20 स्कूल एक शिक्षक के भरोसे हैं। प्राथमिक स्कूल मल्ला खोली, लोद, बीना, कोटुली शिक्षक विहीन हैं। विभाग ने व्यवस्था के तहत यहां शिक्षक तैनात कर रखे हैं।
सबसे अधिक छात्र संख्या प्राथमिक स्कूल सोमेश्वर में है। यहां 70 बच्चे पढ़ते हैं। कांटली में 68, बैगनियां में 62, रौल्याणा में 59 बच्चे अध्यनरत हैं।
शिक्षकों की तैनाती में भी तमाम विसंगति है। सोमेश्वर में 70 बच्चों पर दो शिक्षक, कांटली में 68 बच्चे पर दो शिक्षक, बैगनिया में 62 बच्चों पर एक, रौल्याणा में 59 पर तीन शिक्षक तैनात हैं।