{"_id":"5bf840e6bdec2241bd3dbe23","slug":"take-it-general-mohan-chandra-bhandari-got-uttarakhand-gaurav-samman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी को उत्तराखंड गौरव सम्मान देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए रक्षा विशेषज्ञ सेवानिवृत्त ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी को उत्तराखंड गौरव के सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड महासभा लखनऊ की ओर से दिया गया है। लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें यह पुरस्कार दिया।
मालूम हो कि सेवानिवृत्त ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने सेना में लंबी सेवा दी। इसके बाद से वह बतौर रक्षा विशेषज्ञ के रुप में उल्लेखनीय योगदान भी दे चुके हैं। इसको देखते हुए उत्तराखंड महासभा ने उनका नाम उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चयन किया। 16 नवंबर को लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवानिवृत्त ले. जनरल को इस पुरस्कार से नवाजा है। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। समारोह में चीफ आफ आर्मी स्टाफ जनरल विपिन रावत ने भी शिरकत कर सेवानिवृत्त ले. जनरल श्री भंडारी को शुभकामनाएं दी। बता दें कि सेवा रहते श्री भंडारी पहले 1971 के भारत पाक युद्ध में सक्रिय रहे। इसके बाद वह 2000 में कारगिल युद्ध में भी उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई।