फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   take advantage of government schemes

ग्रामीण और प्रवासी उठाएं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
take advantage of government schemes
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान जारी है। कार्यकर्ताओं ने तलेट, मल्ली भैसाड़ी, तल्ली भैसाड़ी, बिरकोला आदि गांवों में लोगों से मुलाकात की। जन समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निदान के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

गांव में हुई बैठक में भाजपाइयों ने कोरोना माहमारी के दौर में घर लौटे लोगों और ग्रामीणों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण आत्मनिर्भर बनें। गांव का विकास होने से प्रदेश के साथ ही देश का विकास भी होगा। कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी वितरित किए।
विज्ञापन

भाजपा नेता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष पांडे ने कहा कि कोरोना काल में सरकार सस्ते गल्ले की दुकानों से लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाएं चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ जनसंपर्क में दन्यां मंडल अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, उपाध्यक्ष और प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप गैड़ा, महामंत्री डीके जोशी, लक्ष्मण गैड़ा, मंत्री गोपाल सिह, मनोज पंत, प्रधान भैसाड़ी मनोहर, मिरगांव बहादुर सिंह, पोखरी जगत सिंह, बिरकोला प्रेम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश, राकेश भैसोड़ा, प्रताप सिंह, गणेश कांडपाल, मोहन सिंह भैसाड़ा, जीवन सिंह, कैलाश राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed