फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tahsil Office Should be Reinstate Soon

तहसील और रजिस्ट्रार ऑफिस को वापस नगर में स्थापित करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tahsil Office Should be Reinstate Soon
अल्मोड़ा नगरपालिका के सभागार में बैठक करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल ने तहसील और रजिस्ट्रार ऑफिस को वापस नगर में स्थापित करने की मांग की। इन विभागों के नये कलक्ट्रेट में स्थानांतरित होने से पेंशनभोगियों और आम जनता को हो रही परेशानियों के चलते बैठक का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को पालिका सभागार में हुई बैठक में व्यापार मंडल ने ट्रेजरी, तहसील और एसडीएम कार्यालय को नगर के बीच में स्थापित किए जाने मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि विभागों के नये कलक्ट्रेट में स्थानांतरित होने से पेंशनभोगियों समेत आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सभी सरकारी कार्यालय नगर से दूर कर दिए जाएंगे तो इसका बहुत बड़ा नुकसान नगर को चुकाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बैठक में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल किशन गुरुरानी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस पूरन रौतेला, भाजपा अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजपा उपाध्यक्ष दर्शन रावत, गीता मेहरा, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed