{"_id":"586d341d4f1c1b943a159c08","slug":"sunny-dirt-road-from-the-market-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार की सड़क कीचड़ से सनी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार की सड़क कीचड़ से सनी, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
चांदीखेत बाजार की कीचड़ से सनी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीखेत बाजार में चल रहे सड़क सुधारीकरण और नवनिर्माण कार्य अधर में लटकने और घरों का पानी सड़क में जमा होने से बाजार में कीचड़ और पानी का जमा हो गया है जिसके चलतेे दोपहिया वाहन और पैदल चलने वालों के लिए मुश्किल हो गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोगों का सहयोग न मिलने से यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन
चांदीखेत बाजार में सड़क पुनर्निर्माण, सुधारीकरण आदि का कार्य चल रहा है। बाजार के बड़े हिस्से में तो कार्य पूरा हो चुका है, परंतु रोडवेज स्टेशन के आगे कार्य ठप पड़ा है। जिसके चलते सड़क पर घरों और नालियों का पानी और कीचड़ का जमा हो गया है।
विज्ञापन
जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया कि इस स्थान पर कई बाइक सवार रपट गए हैं। इस मार्ग से आम लोगों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी आते-जाते हैं, परंतु इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इधर लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता भरतपाल का कहना है कि लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य रुक गया है। मामले में प्रशासन की उदासीन से भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन