फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sucide in Almora

फांसी के फंदे में लटकर महिला ने समाप्त की जीवनलीला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sucide in Almora
अल्मोड़ा में फंदे पर लटकी मिली मंजू तिवारी।
अल्मोड़ा। पांडेखोला में उपराजिक (डिप्टी रेंजर) की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला पांडेखोला निवासी पूरन चंद्र तिवारी कौसानी में उपराजिक अधिकारी हैं। उनकी पत्नी मंजू तिवारी (45) रोज की तरह बुधवार रात भी मोहल्ला पांडेखोला स्थित अपने कमरे में सोई थीं। इन दिनों छोटा बेटा पिता के पास कौसानी गया था जबकि बड़ा बेटा मुरादाबाद में कार्यरत है। उनकी दो बेटियां भी घर ही में दूसरे कमरे में सोई थीं। सुबह काफी देर बाद भी महिला कमरे से बाहर नहीं निकलीं। काफी देर होने के बाद भी मां के बाहर न आने पर बेटियां कमरे की ओर गईं तो दरवाजा बंद था। बेटियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण खुल नहीं पाया। बाद में किसी तरह दरवाजा खुला तो महिला फंदे पर लटकी मिली। मां को फंदे पर लटका देख बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटियों का रोना सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने मौका मुआयना किया। सूचना पर घर पहुंचे पति और छोटे बेटे के सामने शव फंदे से उतारा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय से तनाव में थी। उनके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो गई है। वह भी इन दिन दिनों मायके आई है। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली तो उन्होंने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed