{"_id":"661436f640d83047180de80f","slug":"successful-eyelid-operation-performed-on-a-two-year-old-child-almora-news-c-232-1-alm1001-110452-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दो साल के बच्चे के पलक का सफल ऑपरेशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दो साल के बच्चे के पलक का सफल ऑपरेशन किया
Mon, 08 Apr 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में आधुनिक तरीके से हो रहे ऑपरेशन मरीजों को राहत पहुंचाई जा रही है। नेत्र रोग विभाग ने चोट लगने से दो साल के बच्चे की आंख से कट चुकी पलक का सफल ऑपरेशन किया। पहली बार यहां इस तरह का ऑपरेशन होने से अन्य मरीजों को राहत पहुंचेगी।
नेत्र रोग विभाग की डॉ. रुचिका जोशी ने बताया कि बीते रविवार को दो साल के बच्चे की आंख में चोट लगने से उसकी पलक तरह कट गई। परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर करने की जरूरत थी, लेकिन चिकित्सकों ने पारिवारिक स्थिति को देखते हुए बेस में ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
चिकित्सकों की टीम में दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पलक आंख से जोड़ने में सफलता हासिल की। डॉ. रुचिका ने कहा कि बेस अस्पताल में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है।
विज्ञापन
बेस अस्पताल में उमड़ रहे आंख के मरीज
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में आंख के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एलर्जी सहित आंख की अन्य दिक्कत से जूझते हुए मरीज बेस अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉ. रुचिका जोशी ने बताया कि बीते एक सप्ताह में आंख की विभिन्न बीमारी के 22 ऑपरेशन किए गए। मोतियाबिंद के मरीजों की फेक तकनीक से ऑपरेशन हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आंखों की करें विशेष देखभाल
अल्मोड़ा। डॉ. रुचिका जोशी ने बताया कि लोगों को आखों की विशेष देखभाल करनी होगी। गर्मियों में आंखों में एलर्जी, आई फ्लू की शिकायत बढ़ने लगी है। ठंडे पानी से लगातार आंखों को धोना जरूरी है। चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का उपयोग करना चाहिए। समय रहते उपचार नहीं कराया तो यह समस्या गंभीर हो सकती है।