फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students are warmly welcomed in government schools.

Almora News: सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का जोर-शोर से स्वागत

Wed, 08 Apr 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Students are warmly welcomed in government schools.
अल्मोड़ा स्याल्दे/ चौखुटिया/ द्वाराहाट। अटल उत्कृष्ट जीआईसी में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। प्रवेशोत्सव के दौरान 238 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि मेयर अजय वर्मा, सीईओ एचआर कोहली, प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने विचार रखे। कार्यक्रम में कक्षा छह और अन्य नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को पुस्तकें वितरित की गईं। संचालन मदन भंडारी ने किया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल खोला में राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल और राप्रा विद्यालय खोला का प्रवेशोत्सव संयुक्त रूप से मनाया गया। अध्यक्षता बीडीसी सदस्य हेमा गैड़ा ने किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक हरीश चंद्र पांडे, नीता नयाल, मंगल सिंह, गोविंद सिंह गैड़ा, भावना गैड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद मोहन सिंह जीना जीआईसी शीतलाखेत में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया । यहां प्रधानाचार्य डॉ. चंदन राम ,दान राम आर्या, बीन फिरमाल, अनिता टम्टा, शीला नेगी मौजूद रहे। अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष गणेश दत्त पाठक ने की। चौखुटिया में संकुल महाकालेश्वर के अंतर्गत राउमावि महतगांव में कक्षा एक से 12 तक प्रवेश लेने वाले छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यहां प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक कैलाश पांडे, मिश्रा जी मौजूद रहे।
जीआईसी स्याल्दे में नवप्रवेशी छात्राओं को गणवेश, किताबें और बैग वितरित किए गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी और विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

द्वाराहाट में पीएम श्री जीजीआईसी कॉलेज द्वाराहाट में कार्यक्रम का शुभारंभ एनईपी समन्वयक सिमैट देहरादून रवि दर्शन तोपाल और प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने किया। भतरौंजखान के अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौनलिया में कक्षा छह व कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता रानीखेत विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने की। यहां प्रधानाचार्य महेश दुर्गापाल एसएमसी अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed